1Win केवाईसी और एएमएल

1win धोखाधड़ी से लड़ता है और आपके व्यक्तिगत डेटा और धन की सुरक्षा करता है।

1Win धोखाधड़ी से कैसे लड़ता है?

हम दुनिया भर में बढ़ रहे अपराध के पूरी तरह खिलाफ हैं और इसीलिए हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं कि खिलाड़ी इस प्लेटफॉर्म पर अपराध से अर्जित आय या अन्य अवैध गतिविधियों से प्राप्त धन का उपयोग न कर सकें। मौजूदा समय में हमारी ओर से अपराध से जुड़े धन को वैध अर्थव्यवस्था में प्रवेश करने से रोकने के लिए विशेष उपाय और नियम लागू किए जा रहे हैं। यह कदम अपराध पर नियंत्रण और आर्थिक प्रणाली की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

यदि कोई खिलाड़ी हमारे किसी प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करता है, तो वह निम्नलिखित दायित्वों को स्वीकार करता है और उन्हें पूरा करने का वादा करता है-:

  • खिलाड़ी इस बात से सहमत है कि वह धन शोधन और आतंकवादी वित्तपोषण से संबंधित सभी कानूनों और विनियमों का पालन करेगा, जिसमें हमारी धन शोधन विरोधी नीति (एएमएल) भी शामिल है।
  • ग्राहक यह स्वीकार करता है कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि अतीत, वर्तमान या भविष्य में उपयोग किया गया धन किसी प्रकार के अवैध स्रोत से आया है या धन शोधन से उसका कोई संबंध है।
  • प्रत्येक खिलाड़ी इस बात पर भी पूरी तरह से सहमत है कि वह धन शोधन या अन्य गैर- आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कानूनों और विनियमों का पालन करने के लिए सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा।

इसके अलावा, हम धन शोधन और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रक्रियाएं अपना सकते हैं। आप इन प्रक्रियाओं के बारे में नीचे और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-:

  • हम खिलाड़ी की पहचान साबित करने वाले दस्तावेज सुरक्षित रखते हैं, साथ ही गेमिंग अकाउंट में सभी प्रकार के ट्रांजेक्शन की जानकारी भी रखते हैं।
  • हम संदिग्ध ग्राहकों द्वारा किए गए ट्रांजेक्शन और विशेष शर्तों के साथ किए गए ट्रांजेक्शन पर भी नजर रखते हैं।
  • अगर हमें संदेह होता है कि खिलाड़ी की ओर से उपयोग किया गया पैसा मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवादी वित्तपोषण या किसी अन्य अवैध गतिविधि से संबंधित हो सकता है तो हमें किसी भी समय खिलाड़ी को किसी भी ट्रांजेक्शन से इनकार करने का अधिकार है। यह भी ध्यान रखें कि कानून के अनुसार, हमें खिलाड़ी को यह सूचित करने की आवश्यकता नहीं होती है कि उसका अकाउंट संदिग्ध हो गया है और हम संबंधित अधिकारियों को ग्राहक की जानकारी बिना किसी सूचना के भी दे सकते हैं।
  • हम यूजर्स पर प्रारंभिक और निरंतर जांच करते हैं। यह हमारे लिए उन जोखिमों का आकलन करने के लिए आवश्यक है जो हमारे प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करने वाले प्रत्येक यूजर के साथ जुड़े हुए हैं।
  • खिलाड़ी को उसकी पहचान वेरीफाई करने के लिए न्यूनतम डेटा प्रदान करने की आवश्यकता होगी। 1win पहचान संबंधी सभी जानकारी और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उपयोग की जाने वाली जानकारी को सुरक्षित रखेगा।
  • हम खिलाड़ी के बारे में दी गई सभी जानकारी की जांच करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नया ग्राहक इस समय एक संदिग्ध आतंकवादी नहीं है। हम पूरा नाम, जन्म तिथि, आवासीय पता और कोई अन्य जानकारी जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है या खिलाड़ी द्वारा हमें प्रदान की जाती है, उसकी जांच कर सकते हैं।

उपरोक्त जानकारी की प्रामाणिकता को वेरीफाई करने के लिए, हम निम्नलिखित जानकारी वाले दस्तावेज मांग सकते हैं-:

  • पूरा नाम, जन्म तिथि, दस्तावेज के मालिक की तस्वीर। ये दस्तावेज एक राष्ट्रीय या राज्य की आधिकारिक अथॉरिटी की ओर से जारी किया जाना चाहिए।

Updated: